सहारनपुर। देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर शुक्रवार को विधिवत रूप से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई। उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश और केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए भाजपा से इस्तीफा दिया था।
शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व विधायक ने बताया कि उन्हें पद की कोई इच्छा नहीं है। वे एक कार्यकर्ता की तरह पार्टी की सेवा करेंगी और जनसमस्याओं के लिए संघर्ष करेंगी। इस दौरान उनको पार्टी में शामिल कराने में अहम भूमिका अदा करने वाले सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन आदि मौजूद रहे।