फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला पासपोर्ट सेवा केंद्र, लोगों को मिली खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन 20 आवेदकों ने सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपने प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया, फिंगर प्रिंट का मिलान कराया और फोटो खिंचवाने के बाद फाइल पूरी कराई। लोगों ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से बड़ी राहत मिली है, क्योंकि गाजियाबाद जाने में कठिनाई होती थी। कई बार चक्कर काटने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

शहर में जीपीओ रोड पर मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुला है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले 20 लोगों को मंगलवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपने कागजों (प्रमाणपत्र) का सत्यापन कराया और ऑनलाइन आवेदन के दौरान दर्ज की गई जानकारी की त्रुटियां दूर कराई। इसके साथ ही फिंगर प्रिंट मिलान कराया और फोटो भी खिंचवाया।
इस दौरान पिलखनी निवासी आंचल ने बताया कि वह पढ़ाई कर रही है और भविष्य में विदेश जाने की इच्छा के चलते पासपोर्ट बनवा रही है। पूर्व में वह दो बार मेरठ स्थित पासपोर्ट केंद्र पर गई, लेकिन देरी से पहुंचने के कारण लौटना पड़ा। शहर के माधवनगर निवासी धैर्य माहेश्वरी ने बताया कि भाई का पासपोर्ट बनवाने के लिए कई बार गाजियाबाद के चक्कर लगाने पड़े थे, लेकिन अब उन्होंने अपना पासपोर्ट बनवाने को आवेदन किया है, तो सहारनपुर शहर में ही प्रक्रिया पूरी कराने को सेवा उपलब्ध होने पर अच्छा लगा। वहीं, नकुड़ निवासी डाक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि उन्होेंने पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने पर प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने की सुविधा मिलना अच्छा रहा।
विज्ञापन

---- दो वर्षीय बेेेटे का पासपोर्ट बनवाने पहुंचा दंपती
शहर के नुमाइश कैंप निवासी विनीत अपनी पत्नी पारिका के साथ दो वर्षीय बेटे शिवओम का पासपोर्ट बनवाने के लिए सत्यापन कराने पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पहुंचे। विनीत ने बताया कि फिलहाल विदेश घूमने के लिहाज से बेटे का पासपोर्ट बनवा रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे शिवओम के फिंगर प्रिंट का मिलान कराया और फोटो खिंचवाया।
---- बुधवार को 50 आवेदक बुलाए
पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को निकट के सेवा केंद्र का नाम और प्रमाणपत्रों के सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कराने के लिए तारीख निर्धारित कर दी जाती है। आवेदकों के नाम, उनको जारी फाइल नंबर और तारीख भी पासपोर्ट सेवा केंद्र की साइट पर अपलोड कर दी जाती है। सेवा केंद्र पर कार्यरत कुलदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 20 आवेदक पहुंचे, जबकि बुधवार के लिए 50 आवेदकों की सूची आई है।
---- आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन करने पर फाइल नंबर जारी किया जाता है। पासपोर्ट सेवा केंद्र में उसी नंबर को डालने पर आवेदक का पूरा ब्यौरा सामने आ जाता है। प्रमाणपत्र जो लगाए हैं, उसमें यदि संशोधन करना होता है, तो प्रमाणपत्रों के आधार पर किया जाता है। आवेदन को पूरी तरह चेक किया जाता है, फिर फिंगर प्रिंट और फोटोग्राफ लेकर स्वप्रमाणित प्रमाणपत्र लेकर फाइल गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय भेज दी जाती है। इसके बाद एलआईयू और पुलिस की जांच पूरी होने पर अधिकतम एक महीने के भीतर आवेदक के घर के पते पर पासपोर्ट पहुंच जाता है।
----- सांसद ने किया शुभारंभ (फोटो)
सहारनपुर। शहर में जीपीओ रोड स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित और कंप्यूटर पर बटन दबाकर किया। सांसद ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने पर जिले के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद से आए मुख्य अधिकारी सुब्रतो हाजरा, ब्रांच ऑफिसर पवन शर्मा, कुलदीप शर्मा, मुकेश गुप्ता, प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें