देश और समाज को बांटने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
तीतरो। गरीब एकता संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रणपाल सिंह ने कहा कि देश और समाज को बांटने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। ऐसे संगठनों से अनुसूचित समाज को भी सावधान रहना होगा।
रविदास मंदिर के प्रांगण में कार्यकर्ताओं की बैठक में रणपाल सिंह ने कहा कि समाज को जातिवाद में बांटा जा रहा है। भाईचारे को मिटाया जा रहा है। चाणक्य ने ब्राह्मण होते हुए चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया। अनुसूचित वर्ग को ऐसे लोगों से सावधान रहकर देश को टूटने से बचाने के लिए आगे आना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार को देश विरोधी संगठनों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। बैठक में मामचंद, सुशील कुमार, सोनू कुमार, राकेश कुमार, कमलजीत, इसम सिंह सभासद, बबलू कुमार, सुरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, सुशील कुमार, ओम सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।