फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चित्र पर कीचड़ फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के बोर्ड पर बनी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चित्र पर असामाजिक तत्वों ने कीचड़ डाल दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कीचड़ साफ करवाया। ग्रामीणों ने कीचड़ फेंकने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर खुर्द में गांव के बाहर सरकार द्वारा सौभाग्य योजना के बोर्ड लगवाए गए हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने सौभाग्य योजना के बोर्ड पर बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर रात में किसी समय कीचड़ फेंक दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उनके आक्रोश पैदा हो गया। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव में बिजली से वंचित घरों में बिजली देकर उनके अंधेरे को तो समाप्त कर दिया है परंतु असामाजिक तत्वों के दिमाग में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जो अंधकार भरा हुआ है, उसे सरकार लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिटा पाई है। ग्रामीणों ने इस प्रकार का कृत्य करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोर्ड पर लगे कीचड़ को साफ कर करवाया।
उधर, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि मामले उनके संज्ञान में आया था। मौके पर पहुंचकर कीचड़ को साफ करवा दिया गया है। देखकर ऐसा प्रतीत हुआ जैसे इस काम को बच्चों ने अंजाम दिया हो। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें