फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु खिलाड़ियों के अच्छे दिन लाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षु खिलाड़ियों के अच्छे दिन लाने के प्रयास चल रहे हैं। वर्तमान में डीएम के प्रयास से स्टेडियम में लाखों रुपये के कई कार्य होने हैं, जिसका खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रस्तावित कार्यों में बैडमिंटन हाल की छत बदलने का काम शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्टेडियम में बने बैडमिंटन हाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दो कोर्ट बिछे हैं, मगर हाल की छत सीमेंट की चादरों की और बेहद पुरानी होने की वजह से जगह-जगह से टूटी हुई है, जो बरसात में टपकती है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि डीएम आलोक कुमार पांडेय जब से सहारनपुर आए हैं वह लगातार स्टेडियम पहुंच रहे हैं। उन्होंने बैडमिंटन हाल की छत टूटी देखी, तो हैरानी जाहिर की। उन्होंने अवस्थापना निधि से बैडमिंटन हाल की छत बदलने और कायाकल्प कराने के निर्देश दिए थे। प्रेम कुमार ने बताया कि एसडीए दस लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन हाल की छत बदलवा रहा है। छत से सीमेंट की चादरें उतारकर कलर्ड टीनशेड डाली जा रही है। इसके अलावा हाल की रंगाई पुताई भी कराई जाएगी। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये से स्टेडियम में रंगाई और पुताई के साथ ही टूटफूट और टूटे दरवाजों को सुुधारने पर खर्च होंगे।
जिम के लिए खरीदी जाएंगी नई मशीनें
स्टेडियम में करीब दो साल पहले जिम बनाया गया था, जिसमें काफी मशीनें पहले से खरीदी हुई हैं। जो मशीनें नहीं हैं उन्हें खरीदने के लिए नौ लाख रुपये का बजट रखा गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि डीएम के ही प्रयास से जिम में नई मशीनें खरीदी जानी हैं। मशीनों को खरीदने के लिए नौ लाख रुपये नगर निगम खर्च करेगा।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये से बनेगा टीटी हाल
अभी तक स्टेडियम में बना टेबिल टेनिस कोर्ट खुला है। ऐसी स्थिति में मौसम खराब होने की स्थिति में खेल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में डीएम के प्रयास से टेबिल टेनिस हाल बनाने का निर्णय लिया गया है। यह हाल टीन शेड का होगा, जिस पर पांच लाख रुपये खर्च आएगा। यह पैसा भी नगर निगम ही खर्च करेगा।
मार्च से पहले बिछेगा सिंथेटिक ट्रैक
स्टेडियम में मैदान पर सिंथेटिक ट्रैक भी बिछाया जाना है। अमर उजाला ने ही अगस्त माह में यह समाचार प्रकाशित किया था। बकौल क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सिंथेटिक ट्रैक वाला प्रदेश का पहला स्टेडियम होगा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम। इसके लिए सात करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। उन्होंने बताया कि मार्च 2019 से पहले पैसा मिल जाएगा, जिसके साथ ही ट्रैक पर काम भी शुरू हो जाएगा।

स्टेडियम में कई काम नए होने जा रहे हैं, जिनमें सिंथेटिक ट्रैक और बॉलिंग मशीन शामिल हैं। डीएम के प्रयास से बैडमिंटन हाल की छत बदलने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही टेबिल टेनिस का हाल बनाया जाएगा। इसके अलावा जिम में नौ लाख रुपये की मशीनें खरीदी जानी हैं। निश्चित ही खिलाड़ी सुविधाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ेंगे और जनपद का नाम रोशन करेंगे। -- प्रेम कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें