फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब ने दिलाया आजादी से जीने का अधिकार : कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के 63वें परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी में एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना कर देश विरोधी ताकतों के गले में पट्टा डालने का काम किया था। इसी से आज उन ताकतों की समाज तोड़ने एवं अशांति फैलाने की साजिशें नाकाम हो रही हैं। समाज एक सूत्र में बंधा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पंचवटी गार्डेन में बसपा द्वारा आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा किए गए कार्य अतुल्य हैं। जिन समाज विरोधी ताकतों ने बाबा साहेब का विरोध किया था, वह आज भी संविधान को समाप्त कर समाज में अशांति फैलाना चाहती हैं।
मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों को अधिकार दिलाए, लेकिन आज भी स्थिति दयनीय है। सरकार मनुवादी ताकतों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने कहा कि समाज को तोड़ने की कोशिश करने वाले लोग संविधान को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे समाज में अशांति फैलने का खतरा बना हुआ है। सर्वसमाज को इसे रोकने के लिए आगे आना होगा। हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के संविधान को बचाना होगा और इसके लिए समाज को तोड़ने का प्रयास करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जगपाल सिंह, महिपाल माजरा, कोआर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद, एमएलसी महमूद, नवीन खटाना, सोनू मलिक, रईस मलिक ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी का संचालन जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम ने किया। सुरेंद्र जयंत, शाद अली, घनश्याम सिंह, इमरान, राजू माजरा, सेठपाल, सुरेंद्र जैन, एस आलम, विनोद पंवार, राजेश गुलाटी, योगेश कुमार, राव बाबर, ममता चौधरी, सज्जाद अली, जोगेंद्र कुमार, जगपाल, हाजी तौसीफ, मेहरबान अहमद, सुमित अरोड़ा, चौधरी विनोद, मुकेश मोल्हू, नरेश कुमार, करतार सिंह, राजपाल कर्णवाल, जियाउद्दीन अंसारी, महक सिंह गौतम, विश्वदयाल छोटन आदि शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं को रोकने का आरोप
बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बसपा कार्यकर्ताओं को गोष्ठी में आने से रोकने का प्रयास किया। सरसावा क्षेत्र से आ रहे कार्यकर्ताओं को अंबाला रोड पर रोका गया। बेहट से आने वालों के बेहट रोड पर, नकुड़ एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं को भी रोका गया। हालांकि कार्यकर्ता अन्य रास्तों से होकर कार्यक्रम में पहुंच गए।
विज्ञापन

रोकने का कोई प्रयास नहीं किया-एसपी
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने कहीं पर भी कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास नहीं किया। पुलिस प्रशासन पर लगाया गया आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें