फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने पर चार उद्योग ईकाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर ने पुलिस और प्रदू षण नियंत्रण विभाग की टीम को साथ लेकर चार उद्योग ईकाई पर सील लगा दी। आरोप है कि इनमें प्लास्टिक और टीन आदि को गलाकर उत्पाद बनाए जाते थे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने बताया कि प्रदूषण फैलाने की शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को टीम बनाई गई। पुराना कलसिया रोड और शिवधाम स्थित चार इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पूर्व में नोटिस दिया था। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं आने पर इन फैक्ट्रियों का सील किया गया है। उन्होंने बताया कि इन यूनिटों में टीन और प्लास्टिक को गलाकर उत्पाद बनाए जाते थे। इस दौरान उपजिलाधिकारी परमानंद झा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी जेबी सिंह और पुलिस मौजूद रही।
बिजली बकाएदारों से वसूले 2.25 लाख
सहारनपुर। उपजिलाधिकारी परमानंद झा ने बताया कि विद्युत बिल के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर 2.25 लाख रुपये की वसूली की गई। शहर के पांच बकाएदारों को राजस्व हवालात में बंद करा दिया। उन्होंने दस संग्रह अमीनों के साथ बिजली के बकाएदारों से वसूली का अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें