फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से किया श्री 47 शक्ति महामंडल विधान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन 24 तीर्थंकर जिनालय महावीर कॉलोनी के 16वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय श्री 47 शक्ति महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जैन समाज के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैनाचार्य कुंद-कुंद परमागम मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित महामंडल विधान का शुभारंभ सुबह छह बजे श्रीजी की प्रक्षाल पूजा कर किया गया। विधानकर्ता अभय जैन व आशा जैन ने मुख्य कलश स्थापित किए। इनके साथ ही अन्य चार कलश देवेंद्र जैन, शशांक जैन, सुभाष जैन, देव जैन, सुधीर जैन, सार्थक जैन, नवीन जैन व गौरव जैन ने स्थापित कराए। इनके पश्चात डा. जेडी जैन ने झंडारोहण कर स्थापना दिवस की जानकारी दी। श्री 47 शक्ति विधान मुजफ्फरनगर से आए मधुबन जैन ने कहा कि हमारी आत्मा में अनंत शक्तियां मौजूद हैं। उनमें से 47 शक्तियां प्रमुख हैं। इस विधान में इन्हीं 47 शक्तियों का वर्णन किया जा रहा है। विधान में इंद्र-इंद्राणी बने जैन समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सुनील जैन ने कहा कि 47 शक्ति के प्रत्येक पद पूर्ण होने पर श्रीफल अर्पित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को विधान के समापन पर श्रीजी की पालकी शोभायात्रा महावीर कॉलोनी से निकाली जाएगी, जिसमें श्रीजी को पालकी में बैठाने और अभिषेक करने का सौभाग्य डा. सुशील जैन तथा कुबेर बनने का सौभाग्य उन्हें मिला है। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री संदीप जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, आदर्श जैन, विनय जैन, रेणू जैन, गीता जैन, विभोर जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें