फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम न श्रीराम के वंशज और न ही श्रीराम उनके भगवान : उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर खफा उलमा ने कहा कि न तो मुसलमान राम के वंशज हैं और न ही राम उनके भगवान हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि मुसलमान भगवान श्रीराम के वंशज हैं और सभी मुसलमानों को शियाओं की तरह अयोध्या में मंदिर निर्माण का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन

फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि गिरिराज सिंह हो या फिर कोई आम नागरिक अगर कोई इस तरह की बात करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। देश में अमन कायम रखने की जिम्मेदारी सबकी है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह शियाओं को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। क्योंकि मौलाना कल्बे सादिक और मौलाना कल्बे जव्वाद जैसे शिया धर्मगुरुओं का भी राम मंदिर मसले पर वही रुख है जो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का है। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि मुसलमान श्रीराम के वंशज नहीं और न ही वह मुसलमानों के भगवान हैं। श्रीराम हमारे लिए सम्मानीय हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और देश का मुसलमान कह चुका है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जो फैसला देगा वो सभी को मंजूर होगा, लेकिन उसके बावजूद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उन जैसे नेता बयानबाजी कर हिंदू मुस्लिमों को आपस में बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब हिंदू समाज भी अच्छी तरह समझ चुका है कि चुनाव का समय नजदीक आते ही भाजपा और आरएसएस मंदिर का मुद्दा उठाते हैं और देश का माहौल खराब कर राजनीति लाभ उठाने का काम करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें