फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र प्रमुख विरेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ करना चाहिए।
देहरादून रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्र प्रमुख विरेंद्र ने अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने की मांग की। प्रांतीय कार्याध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि शीतकालीन सत्र में सरकार मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश नहीं लाई तो प्रयागराज से आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रांत प्रमुख मठ मंदिर विभाग आचार्य कमल किशोर ने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है। देेश के संतों का सरकार पर विश्वास नहीं रहा है। विहिप संतों के निर्देशानुसार कार्य करता है। संतों की मांग है कि जल्द अयोध्या में मंदिर का निर्माण कराया जाए। विभाग उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि देश के सभी राज्यपालों को ज्ञापन देकर मंदिर निर्माण की मांग की जाएगी। शिव कुमार गौड, मांगेराम, नवाब सिंह, सचिन मित्तल, आशीष रोड, संदीप सैनी, कपिल मोहड़ा, देवेंद्र अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, सुनील मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें