फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में जिला ओडीएफ घोषित होगा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में जिला ओडीएफ घोषित होगा : डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों का निर्माण एक सप्ताह में पूरा कर जनपद को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर से दो अक्तूबर को जनपद को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया जाना है। लेकिन स्थानीय स्तर पर एक सप्ताह के अंदर जिले को ओडीएफ बनाकर शासन को रिपोर्ट भेजनी है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। करीब छह हजार शौचालय बनाने बाकी हैं। इनका काम चार से पांच दिन में पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने हर हाल में एक सप्ताह के अंदर जनपद को ओडीएफ घोषित और शौचालयों के फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें