फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टककर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम कल्लरपुर राजपूत के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने 60 वर्षीय वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम भारापुर भौरी निवासी 60 वर्षीय महीपाल सिंह पुत्र सुगनचंद तथा गांव का ही अक्षय पुत्र पवन गंगोह थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी से बाइक द्वारा लौट रहे थे। बाइक अक्षय चला रहा था। बाइक सवार जैसे ही नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लरपुर राजपूत के नजदीक पहुंचे तो एक लाल रंग की वैगनआर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगते ही चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने 60 वर्षीय महीपाल सिंह को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल अक्षय को जिला चिकित्सालय रेफर किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक पर अक्षय ने हेलमेट लगा रखा था। जबकि पीछे सवार महीपाल बिना हेलमेट के था। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि कार की तलाश कराई जा रही है। पीड़ित के परिजन की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें