फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रही बारिश, जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में दूसरे दिन भी बारिश जारी रही। दिन भर बूंदाबांदी होने से एक ओर जहां मौसम में हल्की ठंडक रही, वहीं इससे जन जीवन भी प्रभावित रहा। बाजारों से रौनक गायब दिखी, जिसकी वजह से दुकानदारों के चेहरे लटके नजर आए। कई सड़कों और गलियों में जलभराव ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दस बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी रात तक होती रही, मगर रात 11 बजे के बाद मौसम खुल गया था। ऐसे में उम्मीद थी कि सोमवार की सुबह खुला आसमान होगा। मगर सोमवार की सुबह बूंदाबांदी लेकर आई। दिन भर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इसकी वजह से जनजीवन प्रभावित नजर आया। बारिश की वजह से पुराने शहर के साथ ही नए शहर की भी अनेक कॉलोनियों में जलभराव रहा। बारिश से देवबंद में होमगार्ड दफ्तर का बरामदा गिर गया। इसके अलावा धलापड़ा और शिमलाना गांव में भी दो मकान गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें