फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में झूला झूलकर मनाया हरियाली तीर्ज पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक गीतों पर महिलाओं ने किया नृत्य
विज्ञापन

फोटो 2, 2ए, 4, 4ए और 4बी
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। महानगर में हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने बारिश के बीच झूला झूलकर खुशी का इजहार किया। तीज के लोक गीतों पर नृत्य किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चकराता मार्ग स्थित कंपनी बाग में महिलाओं ने बारिश के बीच झूला झूलकर तीज के लोकगीत गाए और एक-दूसरे को बधाई दी। पैरामाउंट वूमन क्लब ने तीन महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों और महिलाओं ने तीज के गीतों पर जमकर नृत्य किया। तीज क्वीन श्यामली गुप्ता और फर्स्ट रनरअप डा. प्राची गुप्ता रही। सुर्पणा अरोड़ा की मेहंदी की सरहाना की गई। पूनम गोयल, सोनम शर्मा, ज्योति चावला, शिवाली शर्मा, रेण गौर, कविता सूरी, अर्चना, कविता चौहान, मीनू गुप्ता, अंजलि, नीतू सिंह, निशा शर्मा, सुबोध मलिक, नीलू दुआ, वीतिका गोयल, संगीता, बिन्नी अग्रवाल, रजनी, अनीता, नेहा अरोड़ा, चारू मौजूद रही। लायनेस क्लब सैंटेनियल की सदस्यों ने मस्तानी थीम पर जमकर डांस किया। महिलाओं ने तेरी दो टकिया दी नौकरी, मेरा लाखों का सावन जाए गीत गाए। मेंहदी प्रतियोगिता के साथ खेलों का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूनम गोयल, सविता, नेहा वर्मा, विभा अरोड़ा, मीनाक्षी, सोनाली सिंह, तरंग गुप्ता, संगीता जैन, पारूल, दीपा, अंजली, सुदेश, रीतू, इंदु, रेखा जैन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें