फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिए गन्ने की उतम खेती के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। बसंतकालीन गन्ना गोष्ठी में किसानों को गन्ने की उत्तम खेती करने के टिप्स दिए गए। उन्होंने किसानों को बसंतकालीन गन्ने में सहफसली लेने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम बीराखेड़ी आयोजित गोष्ठी में जिला गन्ना अधिकारी केएम मणि त्रिपाठी ने कहा कि बसंतकालीन गन्ने के साथ सहफसली लेकर किसान दोहरा लाभ ले सकते हैं। बैठक में किसानों ने गन्ना इंडेंट बढ़ाने की मांग की गई। जिस पर एससीडीआई मणिकांत कुमार को समस्या तत्काल समाधान करने निर्देश दिए गए। उन्होंने किसानों से ओवर लोड गन्ना सप्लाई ना करने और ओवरलोड समायोजन में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। सीडीआई डॉक्टर यशपाल सिंह ने किसानों को गन्ना बुआई की ट्रेंच विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गन्ना बीज को उपचारित कर ही बोया जाए। उन्होंने कहा कि बुआई के लिए हमेशा रोग रहित गन्ने का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। गोष्ठी में प्रगतिशील कृषकों कृष्ण सिंह, जव्वार, मांगे राम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकुमार सिंह, अजय, विजय, विनीत, अमित, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें