फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों का होगा कर्जा माफ: राकेश कुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार बनने के चंद दिनों के बाद ही किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र मेें कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूरे देश के किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब से भट्ठा पारसौल से किसानों की लड़ाई का बीडा उठाया था तब से उनका संघर्ष जारी है। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हक को मारकर उद्योगपतियों के घर भरने का कार्य कर रही है। उन्होंने फसल बीमा योजना को छलावा करार दिया। उन्होंने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर हर्ष जताया। प्रदेश महासचिव सुशील चौधरी अंबोली, गणेशदत्त शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान ओमवीर प्रधान, रमेश प्रधान, अशोक सैनी, संजीव कौशल, जादोराम गुप्ता, अरविन्द पालीवाल, नसीब खान, शीला चक्रवर्ती, शमशाद अली गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें