फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में भी आएंगे कैराना उपचुनाव जैसे नतीजे : सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में भी आएंगे कैराना उपचुनाव जैसे नतीजे : सिंह
विज्ञापन

देवबंद। रालोद के पश्चिम प्रदेश के सचिव चौधरी अर्जुन सिंह ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शामली में पहुंचकर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने पर आभार प्रकट करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में अर्जुन सिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामली पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की चाल समझ चुकी है। इनकी नीतियों से परेशान होकर जनता लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। सिंह ने कहा कि जिस प्रकार कैराना की जनता ने उपचुनाव में रालोद को समर्थन दिया उसी प्रकार अन्य लोकसभा क्षेत्रों की जनता भी उद्योगपतियों की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराने की आह्वान किया है। बैठक में किसान प्रकोष्ठ के महासचिव धीरज चौधरी, पूर्व नगराध्यक्ष जाहिद हसन, सत्यपाल वर्मा, रजनीश चौहान, अय्यूब हसन, रमेश चौहान आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर भूरा मलिक, भूपेश्वर त्यागी, अनिल सैनी, अशोक चौधरी, मनोज वर्मा, रविंद्र त्यागी, ओंकार सिंह, मो. इस्लाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें