रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कस्बे में दिल्ली रोड पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने ब्लाक स्तरीय पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसमें प्रदेश कांग्रेस महासचिव व सहारनपुर प्रभारी चौधरी अयूब जंग ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, रोजगार गारंटी कानून लागू किये गये। इन सब कानूनों का मौजूदा सरकार ने धज्जियां उड़ाने का काम किया है। बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहा कि सरकार महंगाई व आम आदमी की समस्या का समाधान करने में विफल रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने कहा कि मोदी की जन विरोधी सरकार को देश की जनता 2019 में देश की सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर सत्य संयम भूर्यान ने कहा कि केंद्र की सरकार ने चार साल में कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने का काम किया है। कार्यक्रम प्रभारी प्रीतम सैनी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेकान्त सिंह, राहुल कान्त सिंह, आबिद हसन, हामिद मियां, कुलदीप गोयल, अशोक सैनी, देवेंद्र राणा, अशोक गोयल, सीता भारद्वाज, विजय शर्मा, अरविंद पालीवाल, ओमपाल प्रधान, रतन सैनी, संजीव कोशल, अनिल भारद्वाज, हैरिसन लवी, सलमान, राशिद वफा, मजहर सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।