फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड मानक अनुरूप न बनी तो नहीं चलने देंगे टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस रोड मानक अनुरूप न बना तो नहीं चलने देंगे टोल प्लाजा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे-59 पर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड का निर्माण मानक अनुसार नहीं करने के विरोध में सर्वसमाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कार्रवाई न होने पर टोल प्लाजा नहीं चलने देने और 22 जून को डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को देवबंद बचाओ सर्वसमाज अभियान से जुड़े लोगों ने डीएम आरके पांडेय को भेजे ज्ञापन में बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर आगमन के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड की दोनों साइड मानक अनुसार बनाई जाए। इसमें जो भी अवरुद्ध सामने आए उसे तुरंत हटवा दिया जाए, ताकि जनता को कोई परेशानी न हो। मगर निर्माणाधीन कंपनी पर डिप्टी सीएम के आदेशों का कोई असर नहीं हुआ। कंपनी ने फ्लाईओवर के नीचे कहीं कम तो कहीं ज्यादा चौड़ाई की सड़क बना दी। जबकि सड़क के बीच में आ रहे अवरोध को सर्वसमाज आपसी सहमति से हटाने को तैयार है। सर्वसमाज चाहता है कि सड़क मानक अनुसार दोनों तरफ 75-75 फीट की बनाई जाए। सर्वसमाज के लोगों ने चेतावनी दी यदि सड़क की दोनों साइड मानक अनुसार नहीं बनी तो टोल प्लाजा को नहीं चलने दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र सिंह गुर्जर, ओमपाल सिंह, पूर्व सभासद अब्दुल कादिर खां, खलील प्रधान, पूर्ण सिंह, ऋषिपाल सिंह, कलीम फरीदी, बाबू हसन, रामकला सैनी, ठा. रामपाल सिंह, मनोज सिंघल, जनेश्वर सैनी, सुरेंद्रपाल सिंह, मांगेराम पाल, नूर हसन चौधरी, रियाज हसन, कुलबीर सिंह, चौ. राहिन, रणबीर, कंवर सिंह, यशपाल, वेदराम, राजपाल, सुरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें