सहारनपुर। त्योहार एवं वित्तीय वर्ष 2017-18 की समाप्ति पर बैंकों में चार दिन लेनदेन नहीं हो सकेगा। इससे न सिर्फ कारोबार प्रभावित होगा, बल्कि ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दो अप्रैल को ही बैंक ग्राहकों के लिए लेनदेन शुरू करेंगे। टैक्स जमा कराने के लिए सरकारी बैंकों के सेंटर खुले रहेंगे।
बैंकों में 29 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक लेनदेन का कार्य प्रभावित रहेगा। बताया जा रहा है कि 29 मार्च को महावीर जयंती, 30 मार्च को गुड फ्राइडे, 31 मार्च को क्लोजिंग तथा एक अप्रैल को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद होने से जिले भर का कारोबार प्रभावित होगा। ऐसे में एटीएम में नगदी की कमी पड़ सकती है। अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक राजेश चौधरी ने बताया कि टैक्स जमा कराने के लिए एसबीआई और पीएनबी के सेंटर खुले रहेंगे।