फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में चप्पल पहनकर आएं परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें परीक्षार्थियों से परीक्षाओं में चप्पल या सैंडिल पहनकर आने को कहा है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई परीक्षार्थी जूते और मोजे पहनकर पहुंचा तो उसके जूते व मोजे उतरवाकर कक्ष के बाहर रखवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य पीके वार्ष्णेय ने बताया कि परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू हो रही हैं, जो तीन पालियों में आयोजित होंगी। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल पर नकेल कसने के लिए शासन के आदेश हैं कि परीक्षार्थियों के जूते और मोजे उतरवाकर तलाशी ली जाए। परीक्षार्थियों से अपील है कि वह जूते और मोजे उतरवाने के झंझट से बचने के लिए बेहतर है कि चप्पल या सैंडिल पहनकर पहुंचें।
स्कूली बच्चों ने बिजली घर का भ्रमण किया
सहारनपुर। जिला विज्ञान क्लब द्वारा स्कूली बच्चों को खारा स्थित विद्युत गृह का भ्रमण कराया गया। जिला समन्वयक डॉ. संजय जैन ने बताया कि संस्थान के वैज्ञानिक अभिजीत श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, एमए खान, डीपी सिंह, वाईडी शर्मा और बहादुर राम ने बच्चों को विद्युत गृह के बारे में एक-एक जानकारी दी। बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया। पंकज गर्ग, रोहित जैन, नीतू वालिया, आयुष जैन, डॉ. शाहकार, प्रदीप सैनी, हरीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें