सहारनपुर। शहर में कई जगहों पर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्वयं सेवकों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को लेकर रैलियां निकाली जा रही हैं। मंगलवार को गांव बालपुर में जन जागरूकता रैली निकाली गई।
स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर गांव बालपुर में चल रहा है। मंगलवार को स्वयं सेवकों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन और वृक्ष लगाओ धरा बचाओ आदि को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। पार्षद भूरा सिंह ने स्वयं सेवकों के काम की सराहना की। प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने स्वयं सेवकों को समाज हित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सौरभ गौतम, वीरेंद्र चौधरी, मुक्ता शर्मा, सुमन जैन, डिंपल जुनेजा, आशीष जैन आदि मौजूद रहे। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई की ओर से गांव देवला में आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एके डिमरी ने की। स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा चौहान ने शिविर की रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. विजय मलिक, डॉ. दुर्गेश, श्रीकृष्ण अवतार, अरुण गुप्ता, डॉ. श्वेता अग्रवाल, डॉ. सोनी मित्तल आदि मौजूद रहे। उधर, गुरु नानक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी विनोद गिरि ने स्वयं सेवकों को श्रम और सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मोहम्मद अनस, खालिद नसीम, नितिन कश्यप, विकास, आशीष, किरण सिंह, अर्जुन सैनी, अमर सैनी आदि मौजूद रहे।