फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शाओं ने बिगाड़ी शहर की सड़कों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ई रिक्शाओं ने बिगाड़ी शहर की सड़कों की सूरत
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में ई-रिक्शाओं की भरमार है, जिससे शहर की सड़कों की सूरत बिगड़ गई है। घंटाघर के चारों तरफ ई-रिक्शाओं की अवैध पार्किंग बन गई। इस कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वालों के लिए सड़क पर जगह नहीं बची है।
विज्ञापन

महानगर में हजारों की संख्या में ई-रिक्शा चल रही हैं। आलम यह है कि सवारियों से ज्यादा सड़क पर ई-रिक्शाएं दिखाई देती है। शहर के प्रमुख घंटाघर चौक के चारों तरफ ई-रिक्शा चालकों ने अवैध पार्किंग बना ली है। अंबाला रोड पर घंटाघर से दिल्ली बस अड्डे तक सड़क के दोनों तरफ बेतरतीब ई-रिक्शा खड़ी रहती हैं। इसी तरह देहरादून रोड पर घंटाघर से सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज तक सड़क के दोनों तरफ ई-रिक्शाओं ने कब्जा कर रखा है। कोर्ट रोड पर हनुमान मंदिर के सामने और नेहरू मार्केट की तरफ भी ई-रिक्शाओं के कारण हर समय जाम की स्थित बनी रहती है। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में ई-रिक्शाओं की अवैध पार्किंग बन गई है। इन रिक्शाओं के कारण सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए जगह नहीं बचती है और हर समय जाम लगा रहता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस के हटाने के बावजूद ई-रिक्शा चालक नहीं हटते और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होती है। उधर, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब ई-रिक्शा खड़ी करने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें