फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पित और सन्नी के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्पित और सन्नी के परिजनों को
विज्ञापन

25-25 लाख मुआवजे की मांग
सहारनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने पिछले दिनों सड़क हादसे का शिकार हुए अर्पित खुराना और सन्नी गुप्ता के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। साथ ही घायलावस्था में दोनों को अस्पताल नहीं पहुंचाने वाले डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की भी मांग की गई। इस संबंध में कांग्रेसी मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष शशी वालिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी और महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम ने कांग्रेसियों ने कहा कि पिछले सप्ताह दो किशोरों अर्पित खुुराना और सन्नी गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। डायल 100 की गाड़ी समय से मौके पर पहुंच गई थी। दोनों किशोर सड़क पर गंभीरावस्था में पड़े थे। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों से दोनों किशोरों को अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल ले चलने के लिए कहा मगर पुलिसवाले नहीं माने। ऐसे में दोनों किशोरों ने सड़क पर ही तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाए। दोनों ही किशोर गरीब परिवारों से थे। ऐसे में उनके परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा भी दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में गणेश दत्त शर्मा, काजी शौकत, प्रवीण चौधरी, आरिफ मंसूरी, अजय कुमार, संजय वालिया, शहजाद, इमरान कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें