फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याण के लिए होता है संतों का जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संतों का जन्म जन कल्याण के लिए होता है। उनकी तपोभूमि तीर्थ स्थान के समान होती है। यह बात संत बाल किशन बंसी ने कही। वह बावा लाल दयाल के 663वें जन्मोत्सव पर बाबा लाल दास मार्ग स्थित सत्संग भवन में आयोजित धार्मिक आयोजन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया और मंडल के प्रधान अशोक अरोड़ा व महामंत्री राजेश कपूर ने संयुक्त रूप से किया। पंडित धीरजकृष्ण भारद्वाज ने भजनों के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सुषमा, प्रदीप, रिंकू, पुष्कर, अशोक, रमेश, प्रवीण, हेमंत, श्याम, जुग्गी, नवीन, पूजा, किरन, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गरीब कन्या की शादी के लिए सामान दिया
फोटो समाचार
सहारनपुर, 19 जनवरी। लॉयनेस क्लब संस्कार की ओर से शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया का स्वागत किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से गरीब कन्या की शादी के लिए सभी जरूरी सामान और एक लड़की की कंप्यूटर शिक्षा के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई। इस मौके पर पुष्पा स्वरूप, विजया सब्बरवाल, अर्चना अग्रवाल, पूनम जैन, ज्योति, रीटा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें