सहारनपुर। विकास प्राधिकरण के द्वारा गुरुद्वारा रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज की बगल में लगा एक प्राइवेट कंपनी का टावर सील किया गया। सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि गुरुद्वारा रोड पर एक निजी कंपनी के द्वारा 12 मीटर ऊंचा टावर बिना प्राधिकरण की अनुमति के लगाया गया था। जिस छप पर टावर लगा था उसका स्वीकृति पत्र भी कंपनी के पास नहीं था। साथ ही स्ट्रैक्चर स्ट्रैंथ का भी प्रमाण पत्र नहीं था। 19 जनवरी को प्राधिकरण ने टावर को सील करने का तारीख तय की थी। जिसके अनुसार शुक्रवार को टीम ने मौके पर जाकर टावर सील किया।