सहारनपुर। गुवाहाटी में आयोजित 63वीं राष्ट्रीय विद्यालीय खेल प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्जा किया। लौटने पर डीएम पीके पांडेय और डीआईओएस आरके तिवारी ने पदक विजेताओं को धनराशि के चेक देकर सम्मानित किया।
भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 94 भार वर्ग में अश्वनी तेजियान ने स्वर्ण, 61 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिज्ञा पंवार और अभिषेक वालिया ने रजत, पांच हजार मीटर दौड़ में कार्तिक कुमार ने स्वर्ण और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। पदक विजेताओं को बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम पीके पांडेय और डीआईओएस ने स्वर्ण पदक विजेताओं का 7100 रुपये तथा रजत पदक विजेताओं को 5100 रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए। डीएम ने खिलाड़ियों की सराहना की।
बैडमिंटन विजेता का सम्मान
फोटो संख्या: 1
सहारनपुर। साउथ अफ्रीका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश, प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करने वाले कपिल चौधरी को सम्मानित किया गया। बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ की ओर से बीडीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने शिक्षक संघ की ओर से कपिल चौधरी को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग रहे। इस दौरान प्रीतम सिंह, मनोज मलिक, तरुण मलिक, विक्रांत शर्मा, बलवीर सिंह, तिरसपाल सिंह, बीएस मलिक आदि मौजूद रहे।