फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ा अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। हरि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन रणदेवी में चल रही वार्षिक क्रीड़ा एवं कला महोत्सव उड़ान के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक चौधरी हरिपाल सिंह, नकुड़ के नवनिर्वाचित चेयरमैन शाहनवाज खान व संस्थान के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन विभिन्न दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में हरि ग्रुप के विद्यार्थियों के अलावा क्षेत्र के कई इंटर कालेजों के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। दो सौ मीटर दौड़ में विजय कश्यप, 1500 सौ मीटर दौड़ में अंकित कुमार, बालिका वर्ग में दो सौ मीटर दौड़ में कविता चौधरी, ऊंची कूद में शुभम राठी, लंबी कूद में गौतम राज, 800 मीटर दौड़ में आशीष सैनी एवं लंबी कूद बालिका वर्ग में कविता चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से ट्राफी व मैडल व प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान संस्थान के डायरेक्टर मयंक चौधरी, प्राचार्य एनपी राठौर, सचिन गुप्ता, सुखबीर सिंह, अनुज कुमार, बाबूराम, मोहम्मद इस्माइल, विवेक चौधरी, कपिल आर्य, रोहित चौधरी, अमित आर्य के अलावा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें