फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पर एनजीटी में सुनवाई बुधवार को भी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खनन को लेकर एनजीटी में चल रही सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। इसके चलते जनपद वासियों में असमंजस की स्थिति व्याप्त है। उनकी निगाहें अब बुधवार को एनजीटी के आने वाले फैसले पर लगी हैं।
विज्ञापन

फरवरी 2016 से खनन और उसके परिवहन पर लगी रोक को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पिछले कई दिनों से लगातार सुनवाई चल रही है। इसके चलते जनपदवासी खनन और उसके परिवहन के खुलने को लेकर इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को एनजीटी ने मामले के पक्ष और विपक्ष में अधिवक्ताओं के तर्कों को गंभीरता सुना है। अब उन्होंने बुधवार को मामले की सुनवाई करने को कहा है। ऐसे में खनन सामग्री से जुडे़ व्यापारियों, राज मिस्त्रियों से लेकर मजदूरों तक की निगाहें बुधवार को एनजीटी में होने वाली सुनवाई पर लगी है। बता दें कि फरवरी 2016 से खनन और उसके परिवहन पर रोक के चलते जिले में तमाम विकास कार्य ठप पडे़ हैं। लोगों के मकान तक अधूरे पडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें