फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ इम्तिहान, अब परिणाम पर टिकी निगाहें--

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर चल रहा सियासी घमासान बुधवार को मतदान के बाद थम गया। अब राजनीतिक पंडितों, मतदाताओं और सियासी दलों की निगाहें एक दिसंबर को मतगणना के दिन पर टिकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मतदान के दौरान पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। मतदान करने के बाद लोग जगह-जगह चुनाव को लेकर चर्चा करते नजर आए। चर्चाओं में कभी भाजपा कमल खिलता रहा तो कभी बसपा के हाथी ने चिंघाड़ मारी। कांग्रेस का पंजा भी मजबूत दिखा तो कई इलाकों में सपा की साइकिल ने रफ्तार पकड़ी। पूरे दिन सियासी घमासान के बीच लोग, राजनीतिक पंडित और राजनीतिक दलों से जुड़े नेता व कार्यकर्ता चर्चाओं में अपने प्रत्याशी की जीत-हार को लेकर चर्चाएं करते रहे। नगर निगम के मेयर पद के अलावा 70 वार्डों पर पार्षदों के लिए हुए चुनाव को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चर्चा रही कि पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में ज्यादातर वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस, भाजपा, बसपा और सपा के उम्मीदवारों के पसीने छुड़ा दिए। उधर, राजनीतिक पंडितों की माने तो पार्षद पदों के लिए हुए मतदान में निर्दलीय उम्मीदवार भारी संख्या में जीत सकते हैं। वहीं, चारों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता अपने प्रत्याशियों के जीतने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अब लोगों की निगाहें एक दिसंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।
आंकड़ेबाजी में उलझे रहे प्रत्याशी
सहारनपुर। जनपद की छह नगर पंचायतों, चार नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, सभासद पदों और नगर निगम के मेयर व पार्षद पदों के लिए बुधवार की शाम मतदान समाप्त हो गया। नगर निगम में ईवीएम से चुनाव हुआ तो नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में बैलेट पेपर से मतदान हुआ। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत-हार को लेकर आंकड़ेबाजी में उलझे रहे। सभी की निगाहें अब एक दिसंबर पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें