फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉल व रूपये बांटने के मामले में पूर्व सभासद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। महिला मतदाताओं को शॉल और रुपये बांटने के मामले में पुलिस ने पूर्व सभासद के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि नगर के मोहल्ला सैनी सराय में सभासद पद का निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व सभासद पति के समर्थकों द्वारा महिलाओं को लुभाने के लिए शॉल व रुपये बांटे जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शॉल और रुपये बांट रहे लोगों को दौड़ा लिया था। इस दौरान तीन समर्थक पुलिस के हत्थे चढ़े थे, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में शॉल बरामद किए गए थे। मंगलवार की रात एसआई साजिद की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सभासद पति अजय गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने रात में उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह फरार हो गया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें