मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगे।
मंच पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, विधायक प्रदीप चौधरी, ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम, तजेंद्र निरवाल, चुनाव समिति के प्रभारी विजयपाल तोमर, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लाजकृष्ण गांधी, महावीर राणा, मनोज चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र धनौरिया, महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास, हरीश मलिक, केएल अरोड़ा, मेयर पद के प्रत्याशी संजीव वालिया, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के उम्मीवादारों ने माला पहनाकर व बुकें भेटकर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में बिजेंद्र मोघा, शिव कुमार, शकुंतला, राजीव संवई, प्रेम शुक्ला, राहुल लखनपाल शर्मा, नीरज गुप्ता, अल्पना तलवार, कीरत सिंह, रमा गुप्ता, अवनीत कौर, सत्यपाल सिंह, देवव्रत त्यागी, शीशपाल, अमित वर्मा, विपिन सलूजा, अजय शर्मा, मुकुंद मनोहर गोयल, अमर गुप्ता, मनोज कपूर, एम. आजाद अंसारी, पद्म सिंह ढायकी, अनिल शर्मा, आत्मा सिंह, मेलाराम पंवार, अजय सिरोही, सुमित मलिक, अनिल पुंडीर, विजेंद्र चौधरी, सुधीर आदि सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
इन्होंने रखे विचार
सहारनपुर। शंखनाद गर्जना रैली को सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, मनोज चौधरी, डा. मामचंद, लाजकृष्ण गांधी, कृष्ण लाल ठक्कर, महेंद्र सचदेवा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित गगनेजा व संचालन केएल अरोड़ा ने किया।
युवाओं में दिखा जोश, खूब ली सेल्फी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री की रैली को लेकर युवाओं में भारी जोश दिखाई दिया। भारी संख्या में युवा कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए। युवाओं ने रैली स्थल पर सेल्फी ली।