फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बवाल के मामले में जिला कारागार में बंद भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष कमल वालिया की तबियत खराब हो गई। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने जेल प्रशासन पर कमल वालिया का सही उपचार न कराए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के पदाधिकारी अजय गौतम का कहना है कि कई दिन से जिलाध्यक्ष कमल वालिया की हालत खराब चल रही है। कुछ दिन पूर्व जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात ज्यादा बिगड़ते देख कारागार अस्पताल के डाक्टर ने बाहर के डाक्टर से चेकअप कराने के लिए कहा। बाहर से आए डाक्टर ने एक्स-रे के लिए लिख दिया था और तत्काल एक्स-रे कराने के लिए कहा था। लेकिन दस दिन बाद भी कमल वालिया का न तो एक्स-रे कराया गया और न ही कोई दवा दी गई। जिससे कमल वालिया की हालत और ज्यादा खराब हो गई। जिला कारागार के डाक्टर उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। जिलाध्यक्ष की हालत अब अस्पताल में भर्ती कराने की हो गई है। लेकिन अब भी जेल प्रशासन कोई उपचार नहीं करा रहा है। प्रशासन सोची-समझी चाल चल रहा है। भीम आर्मी प्रशासन की किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। इस मामले में वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें