फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनारसा और खजूरवाला से 29 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुनारसा और खजूरवाला से 29 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन


देवबंद। ग्राम पंचायत की जमीनों पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। इस अभियान में तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में गुनारसा और खजूरवाला गांवों में 29 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।
विज्ञापन

एसडीएम रामविलास यादव के निर्देश पर तहसीलदार परमानंद झा के नेतृत्व में टीम ने गुनारसा गांव में ग्राम पंचायत की लगभग 10 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस भूमि पर गन्ना समेत अन्य फसलें खड़ी थी। इसकी पैमाइश कराकर ग्राम प्रधान की अभिरक्षा में दी गई है। इस दौरान प्रधान श्रवण कुमार, सुधीर कुमार, आजाद सिंह, सुमित कुमार, अमित कुमार, हरेंद्र, राज सिंह आदि रहे। वहीं नागल के गांव खजूरवाला में खसरा नंबर 238 पर दर्ज रकबा 1.291 जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इस जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कराकर प्रधान की सुपुर्दगी में दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि जमीन पर करीब छह लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत भी कर रखी थी। उन्होंने बताया कि एंटी भूमाफिया अभियान के तहत जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें