फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निस्तारित कराएं कई केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मिनी लोक अदालत में 59 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। शनिवार को जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशीला सिंह के निर्देशानुसार लंच के बाद मिनी लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव राजकुमार ने बताया कि मिनी लोक अदालत में बबीता रानी अपर जिला जज का एक, अमित पाल सिंह न्यायाधीश परिवार न्यायालय के 21, अनामिका चौहान अपर जिला जज के दो, राजेंद्रराम लघुवाद न्यायाधीश का एक, ब्रिजेंद्र कुमार पांडेय सिविल जज सीनियर डिवीजन के 15, दीनानाथ एसीजेएम द्वितीय के चार, रजनेश कुमार एसीजे एसडी द्वितीय का एक, निर्दोष कुमार एसीजेएम तृतीय के चार, दिव्या चौधरी सिविल जज जेडीनगर के दस वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराए। इसके साथ ही 2250 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें