फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के चार निकायों के उम्मीदवारों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुुुर। बहुजन समाज पार्टी ने चार निकायों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जबकि पांच निकायों के प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। सिर्फ तीतरों नगर पंचायत के प्रत्याशी की घोषणा होनी शेष है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए 11 में 10 निकायों के अध्यक्ष पद के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। जिसमें देवबंद नगर पालिका से बसपा के टिकट पर जियाउद्दीन अंसारी को मैदान में उतारा गया है। रामपुर मनिहारान से कुलदीप बालियान को उम्मीदवार बनाया गया है, गंगोह नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कौशल कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि सरसावा नगर पालिका पर बृजभूषण उर्फ विनोद सहगल को चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया गया है। सिर्फ तीतरों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा होनी शेष है। जबकि सहारनपुर, नकुड़, बेहट, अंबेहटा, नानौता तथा चिलकाना के उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें