फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने व्यापारियों से 61.76 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने व्यापारियों से 61.76 लाख वसूले
विज्ञापन

सहारनपुर। जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों से वैट की बकाया राशि वसूलने के लिए वाणिज्यकर विभाग ने कवायद तेज कर दी है। वाणिज्यकर अधिकारियों ने एक सितंबर से अब तक व्यापारियों से 61.76 लाख रुपये की बकाया वसूली की है। इससे पहले विभाग 57 बड़े बकाएदार व्यापारियों की आरसी जारी कर चुका है। इन पर लगभग 18 करोड़ 75 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

वैट का बकाया वसूलने के लिए वाणिज्यकर विभाग हरकत में आ गया है। इसके पहले चरण में विभाग ने खंड सात से 12 के 57 बडे़ बकायेदारों को लक्ष्य में प्राथमिकता पर रखा गया है। हालांकि वाणिज्यकर विभाग ने कुल 175 व्यापारियों के रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए हैं। इसके बाद वाणिज्यकर अधिकारियों ने व्यापारियों से बकाया भुगतान करने के लिए दबाव बनाने को उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर वसूली अभियान शुरू किया है। जीएसटी हेल्प डेस्क प्रभारी और असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम ने बताया कि अधिकारी अपने-अपने खंड में वसूली कर रहे हैं। एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 अनिल पाठक ने बताया कि विभाग के पास मात्र तीन अमीन हैं। इसके चलते वसूली अभियान प्रभावित हो रहा है। तमाम खंड अधिकारी शत-प्रतिशत बकाया वसूलने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें