सहारनपुर। विभागीय चेतावनी के बाद ग्राम मवी कलां के पूर्व राशन डिपो होल्डर अब्दुल गफूर ने बृहस्पतिवार को राशन विक्रेता रविन्द्र कुमार को उठाया गया खाद्यान्न वापस कर दिया है।
बता दें कि गांव मवी कलां में उचित दर विक्रेता का लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद पूर्व राशन डीलर ने गोदाम से खाद्यान्न उठा लिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला पूर्ति विभाग से की। इस पर विभाग ने पूर्व डिपो होल्डर को पत्र लिखकर खाद्यान्न वापस करने की चेतावनी दी थी। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अब्दुल गफूर ने राशन वापस कर दिया है।