फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ में रार बढ़ी, जिला मंत्री को निष्कासित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रार लगातार बढ़ती जा रही है। जिलाध्यक्ष संदीप पंवार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिला मंत्री संजय शर्मा पर संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने आरोप लगाते हुए उन्हें संगठन से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षक भवन पर सोमवार को जिलाध्यक्ष संदीप पंवार की अध्यक्षता में जिला कार्य समिति की बैठक हुई। प्रमुख बिंदू जिला मंत्री संजय शर्मा की अनुशासनहीनता का मामला रहा। आरोप लगाया गया कि वह लगातार जिला कार्यकारिणी की बैठकों से गायब रहते हैं। दस अगस्त को दिए गए नोटिस का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 22 और 23 अगस्त को हुए संगठन के धरने में शामिल नहीं होकर उन्होंने अलग धरना दिया। इन तमाम आरोपों के साथ बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संजय शर्मा को संगठन से छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया। उनकी जगह अरविंद यादव को जिलामंत्री घोषित किया गया। बैठक में राकेश पंवार, अरविंद यादव, कृष्णपाल, सेठपाल, प्रेमचंद, संजय सैनी, गजेंद्र सिंह समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे। उधर, संजय शर्मा का कहना है कि जिला स्तर पर कोई कार्यकारिणी अभी तक गठित ही नहीं हुई है। केवल अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और मंत्री ही घोषित हैं। ऐसे में किस जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई उन्हें नहीं पता। कहा कि जिला स्तर के पदाधिकारी को निष्कासित करने का अधिकार मंडल या प्रांतीय कार्यकारिणी को है। ऐसे में वर्तमान में जिला मंत्री वह ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें