फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीए में लिपिक निलंबित, जांच बिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीए में लिपिक निलंबित, जांच बिठाई
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने फर्जी तरीके से नियुक्ति पाने और लोगों से गलत व्यवहार करने के आरोपी लिपिक विनोद शर्मा को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी 15 दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट उपाध्यक्ष को सौंपेंगे, जिसके बाद कर्मचारी पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

लिपिक विनोद शर्मा द्वारा लोगों के साथ गलत व्यवहार करने की शिकायतें अक्सर अधिकारियों को मिलती रही हैं। उनपर फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर गलत तरीके से नियुक्ति पाने का भी आरोप है। आरोप है कि विनोद की नियुक्ति मसूरी, देहरादून प्राधिकरण द्वारा दर्शाई गई है, जिसका कोई कार्यालय आदेश नहीं है। शिकायत की गई है कि विनोद शर्मा ने फर्जीवाड़ा कर अपनी सेवा पुस्तिका में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर पदोन्न्ति पाई और अधिक वेतन का लाभ लिया। तमाम शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने विनोद शर्मा को निलंबित करते हुए मामले की जांच बिठाई है। वित्त अधिकारी विजय शुक्ला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। एसडीए सचिव सत्यप्रकाश शर्मा और जांच अधिकारी विजय शुक्ला ने विनोद शर्मा के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें