फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन विभाग 19-12-56

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रायल्टी जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठा स्वामियों पर खनन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। उन्होंने जिले के 183 ईंट भट्ठों में से 169 के मालिकों को रायल्टी जमा करने का नोटिस जारी कर दिए है।
विज्ञापन

जनपद में वर्ष 2016-17 में 183 ईंट भट्ठे थे। इनमें से 14 भट्ठा स्वामियों ने समाधान योजना ले रखी थी। जबकि अन्य 169 ईंट भट्ठा वालों ने ना तो समाधान योजना ले रखी थी और ना ही उन्होंने रायल्टी ही जमा कराई। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को खनन विभाग ने उनको रायल्टी जमा कराने के नोटिस जारी किए हैं। जिला खनन अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि जनपद के 169 ईंट भट्ठा स्वामियों को नोटिस जारी कर रायल्टी जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ईंट भट्ठे पर औसतन 1.50 हजार रुपये रायल्टी के बैठ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय पर रायल्टी जमा नहीं कराने पर जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें