सहारनपुर। जीडीएस कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल कर रहे ग्रामीण डाक सेवकों ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी रहेगी।
बृहस्पतिवार को जीपीओ पर आयोजित धरना प्रदर्शन पर मंडलीय सचिव बिजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक पिछले काफी दिनों से अपने मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीण डाक सेवकों को हड़ताल और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों के लिए गठित जीडीएस कमेटी की सिफारिशों को तुरंत लागू किया जाए। इसके अलावा ग्रामीण डाक सेवकों को 8 घंटे का कार्य दिया जाए। उन्होंने ग्रामीण डाक सेवकों के लिए पेंशन लागू करने और टारगेट के नाम पर उत्पीड़न बंद करने संबंधी आदि मांगें शामिल हैं। इस दौरान प्रीतम सिंह, अश्वनी सिन्हा, पंकज शर्मा, ब्रह्मदत्त धीमान, धर्मवीर शर्मा, विरेंद्र कुमार, उषा रानी, बिहारी लाल, रजनीश कुमार, कुशलपाल, रामकुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार, नंदकिशोर शर्मा, अब्दुल मलिक, संजय सिंह, विक्रम सिंह, रविप्रकाश, रमेश चंद, प्रवीण कुमार, ऋषिपाल, ब्रह्मदत्त त्यागी, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, हुकुम सिंह आदि रहे।