फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। संवेदनशील गांव हरड़ाखेड़ी में संगीनों के साये में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

गांव हरड़ाखेड़ी में चार वर्ष पूर्व डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों में तनातनी हो गई थी। उस समय पुलिस प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत कर दिया था तथा बिना डीजे के ढोल बजाते हुए धर्मस्थल पर जाकर जलाभिषेक का रास्ता निकाल लिया था। इस वर्ष भी पुलिस तथा प्रशासन ने गांव में बैठकें करके परंपरागत ढंग से ही जलाभिषेक करने का निर्देश दिया था। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल ने बताया कि गांव हरड़ाखेड़ी में पुलिस के साथ पीएसी को लगाया गया था। कुछ कांवड़ियों ने शुक्रवार रात में जलाभिषेक किया, जबकि कुछ शनिवार सुबह जल चढ़ाएंगे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर पैठ बाजार में श्री सत्संग मंडल द्वारा लगाये गये कांवड़ शिविर में कांवड़ियों के लिए जलपान के साथ चिकित्सा की व्यवस्था की गई। सांय को कांवड़ सेवा शिविर का समापन होगा। आयोजन में जयनारायण शर्मा, आशु सैनी, अरविन्द, शिवनन्दन शर्मा, रामगोपाल गुप्ता, गौरव गुप्ता, राकेश शर्मा, निशांक जैन, दीपक सैनी, डा. हुकुम सिंह, प्रकाश सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें