फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल स्तर सुधारने को रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूजल स्तर सुधारने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी
विज्ञापन

सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने कहा कि लगातार गिर रहे भूजल स्तर को सुधारने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी है। उन्होंने कहा कि हालांकि पृथ्वी का दो तिहाई भाग पानी से घिरा हुआ है लेकिन वह पानी पीने योग्य ना होकर खारा है। उन्होंने औद्योगिक प्रतिष्ठानों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में चैप्टर चेयरमैन ने कहा कि संस्था भू-जल संरक्षण सप्ताह मना रही है। पृथ्वी का जल स्तर लगातार नीचे की ओर जा रहा है जिससे दुनिया भर में पेयजल संकट एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि धरती का दो तिहाई भाग पानी से घिरा हुआ है, लेकिन वह खारा होने के चलते पीने योग्य नहीं है। उन्होंने भू-जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। महासचिव प्रमोद सड़ाना, चैप्टर कॉर्डिनेटर श्री सतीश अरोड़ा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा, आरके धवन, परविंदर सिंह, मो. इकराम हन्फी, सरदार हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रियेश गर्ग, सचिन जैन, विनोद अरोड़ा, अनिल सड़ाना, सचिन मैत्रेय, प्रेम क्वात्रा, आरके सिंह, रविकांत शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें