राजपूत समाज ने की शब्बीरपुर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
सहारनपुर। राजपूत उत्थान सभा ने शब्बीरपुर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने और जांच एजेंसी एसआईटी को पूरी जानकारी दिए जाने की मांग की। सभा ने निष्पक्ष जांच नहीं होने आंदोलन की चेतावनी दी।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि शब्बीरपुर में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। प्रशासन द्वारा जांच के लिए एसआईटी की जो टीम गठित की गई है सभी लोगों के नाम इस टीम को नहीं दिए गए। जिस कारण निर्दोषों की रिहाई में विलंब हो रहा है। जेल में बंद कुछ लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए प्रशासन को उनके स्वास्थ्य के लिए भी व्यवस्था। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केस को पूरी तरह एसआईटी को सौंपा जाए और निष्पक्ष जांच जल्द से जल्द कराई जाए। जब तक इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो राजपूत समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।
सभा के पदाधिकारियों ने राजस्थान के आनंदपाल सिंह केस की सीबीआई जांच कराने तथा शब्बीरपुर केस की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में प्रताप चौहान, संदीप राणा, प्रशांत पुंडीर, राहुल राणा, अनिवेश पुंडीर मौजूद रहे।