स्टेडियम ने छह विकेट से जीती प्रतियोगिता
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम इलेविन की टीम ने मुकाबला छह विकेट से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम इलेविन और एसएसबीए क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसबीए एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 132 रन बनाए। इनमें अर्जुन से 40 और सार्थक ने 32 रन का योगदान दिया। स्टेडियम की ओर से रमीज ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम की टीम ने 17.3 ओवर में चार विकेट गवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टेडियम की ओर से अमान ने 34 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अमान भूरा और मैन ऑफ द सीरीज अनुराग को चुना गया। बेस्ट बॉलर रितिक को चुना गया। समापन पर मुख्य अतिथि रहे विधायक संजय गर्ग ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर लतीफुर्रहमान, साबिर, फुरकान अहमद, रणधीर कपूर, सत्यम शर्मा, भूपेंद्र कच्छल आदि मौजूद रहे।