फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध खनिज से लदे 11 वाहन सीज, 12 आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। अवैध रूप से खनिज सामग्री ला रहे नौ ट्रकों सहित 11 वाहनों को पकड़ा है।
विज्ञापन




सोमवार रात एसडीएम सदर सुबोध कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ अवैध खनिज सामग्री ले जा रहे नौ ट्रकों, बिना नंबर की एक ट्रैक्टर ट्राॅली, एक बाइक को सीज किया है। पुलिस ने बताया कि खनिज से भरे सभी वाहन बिना माइनिंग टैग, बिना रॉयल्टी, ओवरलोड अथवा एक्सपायर माइनिंग टैग के पाए गए। वाहनों को सीज किए जाने के दौरान पुलिस, वाहन चालकों में विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। मौके पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए उस्मान निवासी कुंडा कला, गंगोह, माज निवासी सीकरी कला, रिहान निवासी फिरोजाबाद थाना चिलकाना, मुबारिक निवासी किशनपुरा, तीतरों, आकिल निवासी सालेपुर, हापुड़, नौशाद, नईम, दिलशाद निवासीगण पांचली बुजुर्ग, कस्बा हर्रा, मेरठ, विशु निवासी रेलपार, शामली, पहलवान, वक्की गांव सल्फा, कांधला और सरवर निवासी भूरा कैराना जिला शामली शामिल हैं।


-


सीसीटीवी कैमरों से बचने को नंबर प्लेट पर डाल देते हैं कपड़ा


बेहट क्षेत्र से चिलकाना होते हुए भारी संख्या में अवैध खनिज से भरे वाहन निकलते हैं। 27 सितंबर को भी उप जिलाधिकारी सदर, चिलकाना पुलिस ने अवैध खनिज सामग्री ला रहे आठ वाहन पकड़े थे। साथ ही 11 लोगों को अवैध खनन में शामिल होने पर गिरफ्तार किया था। अवैध खनन पर नजर रखने के लिए पठेड़ में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनसे बचने के लिए अवैध रूप से खनिज लाने वाले वाहन चालक कैमरों से कुछ पहले ही वाहन की नंबर प्लेट पर कपड़ा डाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें