फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 11 मानचित्र स्वीकृत, 41 लाख रुपये की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लंबित समन मानचित्र, ऑनलाइन मानचित्र, ऑनलाइन निरस्त मानचित्र, ऑनलाइन आपत्ति में मानचित्र आदि के निस्तारण के लिए बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण सभागार में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सात आवेदकों द्वारा मानचित्र से संबंधित अपनी समस्याएं रखी गईं। दो समन मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि पूर्व में प्राप्त चार मानचित्रों को स्वीकृति के बाद निर्गत किया गया। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त पांच मानचित्रों को स्वीकृति के बाद निर्गत कर दिया गया। इनमें मंगलनगर, नारायणपुरी, ज्ञान गार्डन कॉलोनी और टीपीनगर के मानचित्र शामिल रहे। उक्त सभी से लगभग 41,42,250 रुपये की आय विकास प्राधिकरण को हुई। आशीष कुमार का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को शमन मानचित्र और ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत तथा नक्शा जमा करने के लिए कोई समस्या है तो वह किसी भी बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर में पहुंचकर समाधान करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें