सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो मई को होने वाली मतगणना के लिए विकास खंडवार मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। मजिस्ट्रेट मतगणना और कानून व्यवस्था संबंधी प्रकरण पर नजर रखेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मतगणना को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए विकास खंडवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ब्लॉक साढ़ौली कदीम में तहसीलदार कमलेश कुमार, मुजफ्फराबाद में एसडीएम दीप्तिदेव यादव, सरसावा में न्यायिक तहसीलदार आशुतोष, नकुड़ में तहसीलदार देवेंद्र सिंह, गंगोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल और नानौता में एसडीएम एसएन शर्मा को मजिस्ट्रेट बनाया है। इसके अतिरिक्त रामपुर मनिहारान में तहसीलदार नितिन राजपूत, नागल में तहसीलदार हर्ष चावला, देवबंद में एसडीएम राकेश कुमार, बलियाखेड़ी में तहसीलदार गोपेश तिवारी और पुंवारका में एसडीएम अनिल कुमार सिंह तैनात रहेंगे।
आवश्यक सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश
सहारनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने जनपद के सभी मतगणना स्थलों पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।
उप निर्वाचन अधिकारी ने विद्युत वितरण खंड, नगरीय एवं ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर दो मई की सुबह आठ बजे से मतगणना समाप्ति तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने मतगणना केंद्रों पर अग्नि सुरक्षा उपकरण तैैैनात करने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, पेयजल, मोबाइल शौचालय एवं सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने समेत अन्य निर्देश दिए हैं।
जनपद में ये रहेंगे मतगणना स्थल
विकास खंड मतगणना स्थल
साढ़ौली कदीम पब्लिक इंटर कालेज, सढौली कदीम
मुजफ्फराबाद वैदिक इंटर कालेज, मुजफ्फराबाद
सरसावा डीसी जैन इंटर कालेज, सरसावा
नकुड़ केएलजीएम कॉलेज, नकुड़
गंगोह एचआर इंटर कालेज गंगोह
नानौता रामकृष्ण इंटर कालेज, नानौता
रामपुर मनिहारान गोचर कृषि डिग्री कालेज, रामपुर मनिहारान
नागल जनता इंटर कॉलेज, नागल
देवबंद गोकुलचंद रहती देवी राजकीय इंटर कॉलेज, देवबंद
बलियाखेड़ी जेवी जैन इंटर कालेज, चिलकाना रोड, सहारनपुर
पुंवारका ड्रीम्स कॉलेज, जनता रोड, सहारनपुर