फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 11 और सामान्य बुखार के 216 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डेंगू और बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को एक ओर जहां 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, वहीं चिकित्सा विभाग की ओर से 19 गांवों में लगाए गए शिविरों में बुखार के 216 मरीज भी मिले। सभी के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। 10179 लोगों को संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मिले डेंगू के 11 मरीज सहारनपुर शहर, सरसावा और मुजफ्फराबाद आदि जगहों के हैं। चिकित्सा विभाग अभी तक 221 लोगों में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। उधर, मंगलवार को भी सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लॉक पुवांरका के गांव पांडली खुशहालपुर, ब्लॉक नागल के गांव खेड़ामुगल, ब्लॉक सुनहैटी खड़खड़ी के गांव कुरालकी खुर्द, छजपुरा, परागपुर, नंदी, फिरोजपुर, ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव भैसराऊ, ब्लॉक गंगोह के गांव मंहगी रुस्तम, कानूनगोयान, मुरादखेड़ी, बेगीनायर रुस्तम, माधोनगर, ब्लॉक नानौता के गांव सजयोरा, ब्लॉक देवबंद के गांव रणखंडी, खजूरवाला, डेहरा, शेखपुरा माजरा, धौलापड़ा आदि जगहों पर शिविर लगाए गए। कुल 784 लोग शिविरों में पहुंचे, जिनमें से 216 लोग बुखार से ग्रसित पाए गए। सभी के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा टीमों ने घर-घर जाकर 10179 लोगों को संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक किया।
संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुखार के मरीजों की जांच के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जरूरी दवाएं शिविरों के माध्यम से मरीजों तक पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें